ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम

बस्ती सदभावना ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार क़ो सदर ब्लॉक  मे ब्लॉक स्तरीय समन्वय   बैठक किया गया जिसमे सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत अधिकारी जितेंद्र अरोरा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुरूआत किया उसके बाद ग्रामीण महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत सदर ब्लॉक के 10 ग्राम पंचायत में ग्रामीण महिला सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है जिसमे दो हजार से अधिक अति गरीब दलित एवं वंचित परिवार की महिलाएं संगठित होकर महिला के सम्मान पहचान हक अधिकार को गरिमा के साथ प्राप्त करने को लेकर कार्यक्रम किया जा रहा है तथा ग्राम पंचायत क़ो पारदर्शी सक्रिय मजबूत एवं मॉडल गांव बनाने को लेकर पहल किया जा रहा है इस मौक़े पर संगीता अनीता सूर्या देवी मेहरुन्निसा उमा शांति माधुरी मिथिलेश आदि तमाम लोग मौजूद रहे