कुदरहा, बस्ती। कुदरहा ब्लाक के ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का सर्वे कार्य की हकीकत जानने के लिए खण्ड विकास अधिकारी आलोक कुमार पंकज ने आधा दर्जन ग्राम पंचायतों के सर्वे कार्यो को देखा और ग्रामीणों को स्वयं अपने मोबाइल से सर्वे करने के लिए प्रेरित किया। ग्राम पंचायत बरतनियां, गोसैसीपुर, हरखौलिया उर्फ मटियरिया, कुदरहा, रसूलपुर, टेंगरिहाराजा में जाकर चल रहे आवस सर्वे को देखा और सचिव से अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों का शीघ्र सर्वे करने का निर्देश दिया। उहोंने बताया कि नामित सर्वेयर आवास का सर्वे कार्य कर रहे है। लाभार्थी अपने मोबाइल से भी खुद सर्वे कार्य कर सकता है। प्ले स्टोर से आवास प्लस 2024 व आधार फेस आरडी ऐप डाउन लोड कर सेल्फ सर्वे पर अपना आधार नंबर डाल कर लागिन कर सर्वे कार्य करे। इसके लिए लाभार्थी का आधार,पासबुक व जाब कार्ड नंबर बेहद जरूरी है। खुद सर्वे करने के लिए सभी लाभार्थी को जागरुक किया जा रहा है। यह सर्वे 31 मार्च तक होगा। इसके बाद सर्वे कार्य बंद हो जाएगा और आवास योजना से वंचित हो जाएगें।