डा सुनील ने पीएचसी पर किया कार्यभार ग्रहण

 

कुदरहा, बस्ती: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पर बुधवार को सीएचसी साऊघाट पर तैनात चिकित्सक डा सुनील कुमार ने कार्यभार ग्रहण कर रोगियों का उपचार शुरु किया। यहा पर तैनात चिकित्सक डा० शशि को सीएचसी सांऊघाट भेज दिया। लंबे समय से डा शशि को लेकर विवाद चल रहा था। इसके पहले इनका स्थानांतरण हुआ था लेकिन सीएमओ के आदेश पर भारी पड़ जा रहे थे।

डा सुनील कुमार ने बताया कि अपने दायित्व का निर्वहन लगन व निष्ठा से करेगे। मरीजो का उपचार करना ही हमारा उद्देश्य है।