भीषण हादसा 5 की मौत

भिंड मध्य प्रदेश के भिंड में मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-719) पर खड़े पिकअप वैन में तेज रफ्तार डंपर भिड़ गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है, जबकि 8 अन्य लोग घायल हुए हैं।
हादसा ग्वालियर-इटावा राजमार्ग पर जवाहरपुरा गांव के पास सुबह 5 बजे हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप वाहन 50 मीटर तक घिसटते चला गया।
घटना से नाराज ग्रामीणों ने राजमार्ग पर जाम लगा दिया।
रिपोर्ट के मुताबिक, जवाहरपुरा निवासी राकेश बंसल के बेटे की शादी थी, जिसमें भवानीपुर से रिश्तेदार आए थे।
वे सभी शादी निपटाकर सुबह पिकअप वैन में घर जाने के लिए बैठ रहे थे, तभी इटावा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी।
बताया जा रहा है कि डंपर चालक को झपकी आ गई, जिससे उसका वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े पिकअप से टकरा गया।