नौतनवा पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

नौतनवा (महराजगंज) पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा वांछित/ वारंटियो की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे हैं अभियान में नौतनवा पुलिस ने एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

मिले खबर के अनुसार नौतनवा थाना पुलिस ने धोतियहवा बनिया टोला चौराहा के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान अपना नाम राजेश यादव पुत्र प्रहलाद उम्र (48 वर्ष ) ग्राम कजरी टोला, खिरियाहवा, थाना नौतनवां, जिला महराजगंज बताया।

इस संबंध में थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर धारा 115 (2 ), 352, 109 बी.एन.एस.पंजीकृत कर चालान न्यायालय कर विधिक कार्यवाही किया गया।

इस दौरान उप निरीक्षक संजय कुमार, हेड कांस्टेबल विनय कुमार राजन, मौजूद रहे।