किशोरी से दुष्कर्म मामले में वांछित अधेड़ गिरफ्तार

 

बस्ती। सोनहा पुलिस ने दुष्कर्म मामले में वांछित अधेड़ को मुकदमा दर्ज करने के 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना पर उसकी अमरौली सुमाली,गोल बगीचा पुलिया के पास से गिरफ्तारी की गई। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे न्यायालय रवाना किया गया।
बता दें कि सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आई किशोरी से दुष्कर्म से दुष्कर्म करने के मामले में 14 दिन बाद तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो, एससीएसटी एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। गौर क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदार के घर आई हुई थी। 29 जनवरी की दोपहर शौच जाते समय बाग में अमरौली शुमाली टोला माधोपुर निवासी पप्पू कहार (58) ने उसे अकेली पाकर उसे खींच लिया। उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। बताया कि उसकी मां कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गईं थी। मां के लौटने पर उसे आपबीती सुनाई। आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग पुलिस की मदद से सुलह कराने का दबाव बना रहे थे। मामले की जानकारी एसपी को हुई तो पुलिस ने पीड़िता को उसकी मां के साथ बुलाकर मामले में आरोपी के खिलाफ तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। सीओ रुधौली स्वर्णिमा सिंह ने पीड़िता व परिजनों से पूछताछ कर जानकारी ली। पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया। मामले में मुकदमा दर्ज करने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी की।