बस्ती – बस्ती सदर विकासखंड के शिकरा पठान ग्राम पंचायत मे स्थित अंबेडकर पार्क मे मगलवार क़ो संत शिरोमणि रविदास जयंती के 155 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई जिसमें संत रविदास के चित्र पर लोगो ने पुष्प अर्पित किया तथा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया और उनके बताए हुए मार्गो पर चलने का संकल्प लिया इस मौके पर ग्राम प्रधान सत्यावती त्रिपाठी मेवालाल बौद्ध संतोष त्रिपाठी डॉ सुभाष चंद्र शिवमंगल सजीवन अमन त्रिपाठी राहुल मूलचंद राकेश त्रिपाठी राधेश्याम हर्ष त्रिपाठी समेत तमाम लोग मौजूद रहे