माघ पूर्णिमा स्नान के लिए स्काउट गाइड हुए और मुस्तैद

बस्ती। महाकुंभ में उमड़ा जन सैलाब, माघ पूर्णिमा का आज है अंतिम स्नान, अपना योगदान देने के लिए स्काउट गाइड रोवर रेंजर्स हुए पहले से और भी ज्यादा मुस्तैद, स्काउट गाइड मेलार्थियों की सेवा में लगे रहते हैं दिनरात, भारत स्काउट और गाइड महानगर लखनऊ के प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ प्रभात कुमार के निर्देश पर, प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त गाइड सितारा त्यागी के देख रेख में महाकुम्भ मेले में सेवा शिविर कार्यालय स्काउट गाइड के माध्यम से मेलार्थियों के लिए सेवा कार्य निरन्तर जारी है, मण्डल बस्ती, गोरखपुर, झाँसी, देवीपाटन मण्डल के स्काउट गाइड रोवर रेंजर महाकुम्भ मेले में चप्पे चप्पे पर भीड़ नियंत्रण, बुजुर्गों और बीमार लोगों के सहयोग के लिए हर वक्त योगदान दे रहे हैं, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट कमलेश द्विवेदी, राकेश कुमार सैनी, राजेश कुमार प्रजापति, प्रदेश मुख्यालय से नियुक्त स्टाफ के रूप में लीडर ट्रेनर स्काउट कुलदीप सिंह, सहायक लीडर ट्रेनर स्काउट प्रताप शंकर पाण्डेय के साथ साथ बस्ती मण्डल से जिला संगठन आयुक्त स्काउट रमेश चंद्र यादव, विकास कुमार, मानसी पाण्डेय, रमेश यादव आदि योगदान दे रहे हैं।