छोटी बहन दिव्या बोथरा जैन(12 फरवरी)को
जन्मदिन पर विशेष दोहे
जन्म दिवस पर मैं तुझे, दूँ आशीष हजार।
पावन दिन आता रहे, बार-बार सौ बार।।
जन्म दिवस ये आपका, लगता सबसे खास।
खुशियों की बरसात हो, ऐसा है विश्वास।।
जन्म दिवस आता रहे, रहो सदा खुशहाल।
और सदा होता रहे, उच्च आपका भाल।।
अनुजा दिव्या का आज है, जन्म दिवस बहु खास।
मिलता जिससे है मुझे, अमिट अटल विश्वास।।
तेरे भैया की दुआ, जन्म दिवस पर आज।
जीवन भर करती रहो, सारे उत्तम काज।।
कदम नित्य बढ़ते रहें, करती रहना यत्न।
मातु पिता घर के लिए, पुत्री रूपी रत्न।।
मुख तेरे मुस्कान हो, नित्य बढ़े तव नाम।
बाधाओं से मुक्त हो, तेरा हर इक काम।।
बहना मेरी नित करे, प्रति क्षण नखरे चार।
लाड़ प्यार सत संग में, खूब करे मनुहार।।
प्यारी बहना दे रहा, मैं अपना आशीष ।।
ईश कृपा तुझको मिले, रहो सदा वागीश।।
सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा उत्तर प्रदेश