डॉ. लवकुश तिवारी ने किया नवोदय निर्झरिणी अंक-29 का विमोचन

9 फरवरी दिन रविवार को नवोदय वैश्विक प्रज्ञान साहित्यिक मंच पटल पर ऑनलाइन होकर छंदाचार्य, महान कवि मंच के वरिष्ठ साहित्यिक परामर्शदाता डॉ. लवकुश तिवारी ने मंच की मासिक पत्रिका नवोदय निर्झरिणी अंक-29 के विमोचन को संपन्न किया। इन्होंने कहा यह पत्रिका विगत 29 महीनों से निर्विघ्न रूप से लगातार प्रकाशित होती चली आ रही है। और आगे कहा कि पत्रिका का अलंकरण बहुत ही सुंदर है और संपादक मंडल का मेहनत व श्रम इस पत्रिका में साफ दिखाई पड़ रही है। इस पत्रिका को जितनी बार भी पढ़ा जाए कम है। और बताया कि इस पत्रिका में गद्य,पद्य, छंद, दोहा, लगभग सभी प्रकार की रचनाओं को स्थान दिया गया है। विमोचन का अवसर प्रदान करने के लिए मंच के संस्थापक डॉ. ओउम् प्रकाश मिश्र मधुब्रत और उपाध्यक्षा डॉ. पूर्णिमा पाण्डेय सहित सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। तथा पत्रिका में सम्मिलित सभी रचनाकारों को बधाई भी प्रेषित किया। इस अवसर पर नवोदय साहित्यिक मंच की उपाध्यक्षा/संपादिका डॉ. पूर्णिमा पाण्डेय उपस्थित होकर टिप्पणियां प्रदान करती रही। इसी क्रम में मंच के संस्थापक अध्यक्ष डॉ० ओउम् प्रकाश मिश्र मधुब्रत ने विमोचन में अपने स्नेहाशीष रूपी टिप्पणी प्रदान कर सभी सम्मिलित रचनाकारों को बधाई प्रेषित किया। मंच के मीडिया अधीक्षक सुधीर श्रीवास्तव ने लगातार अपने कमेंट के माध्यम से हौसला बढ़ाते हुए नजर आए।

इसके अलावा मंच पर अन्य रचनाकार शशिकला नायक, रूपा माला, नवल किशोर सिंह, गौतम सिंह अनजान, दवीना अमर ठकराल, स्वर्ण लता सोन, गणेश चन्द्र केष्टवाल ‘प्रखर’ वीरेंद्र कुमार पाण्डेय सहित तमाम सुप्रसिद्ध कवि कवयित्री उपस्थित रहें। मंच के कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण कान्त मिश्र ने अपने स्नेहरूपी टिप्पणियों से कार्यक्रम को सफल बनाया और मंच के मुख्य अधीक्षक डॉ. जे एन भारती बैरागी ने सकारात्मक टिप्पणियों से विमोचनकर्ता का उत्साहवर्धन किया। तत्पश्चात सभी सम्मिलित रचनाकारों को नवोदय निर्झरिणी साक्षी सम्मान से सम्मानित किया गया।