क़र्ज़ में डूबे अमीन शेख ने ली खुद ही अपनी जान,,,,,

अनुराग लक्ष्य, 9 फरवरी
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
यह सच है कि इंसान अपने ही बुने जाल में कभी कभी ऐसा फंस जाता है कि उसकी कीमत कभी कभी अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है।
ऐसा ही एक मामला थाने में 38 वर्षीय अमीन शेख नामक व्यक्ति का सामने आया। जो लोन के 1, 80 लाख रुपए न चुकाने की हालत में आत्महत्या कर ली। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक मृतक अमीन शेख ने आरोपियों से 1,80 लाख रुपए का लोन लिया था। जो बढ़कर ब्याज सहित कुल 3,30 लाख रुपए हो गए थे। जिसे अमीन शेख ने चुकता भी कर दिया था, लेकिन उसके बावजूद आरोपियों द्वारा रोज़ आमीन शेख को कथित तौर पर और पैसे के लिए बार बार परेशान करने की वजह से अमीन शेख ने खुद ही अपनी जान लेकर इस दुनिया को अलविदा कह दिया।