कुदरहा, बस्ती: भाजपा के दिल्ली व मिल्कीपुर विधान के जीत पर शनिवार को ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे ने छरदही गांव में अपने कार्यालय पर कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों को मिठाई खिला कर खुशी जाहिर किया। वही लोगों ने जीत पर पटाखा भी फोड़ा। ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे ने कहा कि भाजपा के कार्यो से आम मानस खुश है। मोदी और योगी जी के नेतृत्व में लाभकारी योजना सीधे पात्र लाभार्थियों को मिल रहा है। अन्य सरकारो में योजना का लाभ बिचौली उठाते थे।
पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज पासवान, गंगाराम दुबे, रमेश चौधरी, अजय द्विवेदी, सच्चिदानंद यादव, ओमकार चौधरी, बिजली गोस्वामी, संतोष दुबे, अजय कुमार, विनय, मेहदी हसन, आकाश, राम सजीवन मनोज सहित तमाम लोग मौजूद रहे।