प्रभास अक्षय कुमार और मोहन कुमार की फिल्म ,कन्नप्पा, रचेगी नया इतिहास,,,,


अनुराग लक्ष्य, 8 फरवरी
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
आने वाली 25 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली फिल्म कन्नप्पा नए इतिहास रचने को तैयार है। जिसमें प्रभास, विश्डू, अक्षय कुमार और मोहन लाल के साथ अभिनेत्री काजल अग्रवाल भी अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करते हुए दिखाई देंगी।
आपको बताते चलें कि इस बड़ी और विशाल फिल्म कन्नप्पा में अक्षय कुमार जहां एक तरफ महादेव की भूमिका में नज़र आएंगे वहीं दूसरी तरफ काजल अग्रवाल माता पार्वती की भूमिका में नज़र आएंगी ।
इस खुशी को दर्शकों से शेयर करते हुए अभिनेता विषडू ने एक पोस्टर जारी किया जिसमें अभिनेता प्रभास एक संत की वेश भूषा में नज़र आ रहे हैं। साथ ही उस पोस्टर में , ओम पराक्रमी ओम लिखा हुआ है। इस फिल्म में प्रभास को रुद्र की भूमिका के साथ उनके शानदार अभिनय को जीवंतता प्रदान किया गया है। आने वाली 25 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली यह फिल्म हिंदी तमिल और तेलुगू में रिलीज़ हो रही है।