नौतनवां (महराजगंज) नगर पालिका परिषद नौतनवां के मुहल्ला नानक में अज्ञात चोरो ने मकान में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के नानक नगर के रहने वाले राकेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि अपने पूरे परिवार के साथ वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिये कुशीनगर गये हुये थे। मकान मे किराये पर रह रहे किरायेदार भी अपने घर चले गये थे।
वापस घर आये तो देखा बंद ताले खुले थे। अंदर जाकर देखा आलमारी खुला था और पूरा समान बिखरा पड़ा था।चांदी के पायल, सिक्के और लगभग दस हजार रूपया गायब थे।
अज्ञात चोरो ने सुनसान पड़े मकान का ताला तोड़कर उसके अंदर प्रवेश करके चोरी की घटना को अंजाम दिया।
चोरी की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर लगे सीसी टीवी कैमरे कि फुटेज को चेक कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।