विधायक गणेश चंद चौहान ने किया, निर्माणाधीन सीएचसी का निरीक्षण

11 वर्षो से चल रहा पौली में सीएचसी का निर्माण
पौली। पौली ब्लॉक क्षेत्र के शिवबखरी में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण चल रहा है। जिसके निरीक्षण के लिए  धनघटा विधायक गणेश चंद चौहान बृहस्पतिवार को पहुंचे उन्होंने वहां पर गतिविधियों का बारीकी से निरीक्षण किया।
        पौली ब्लाक को अस्तित्व में आए 21 वर्ष बीत जाने के बाद भी उसको अभी तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं मिल पाया है। हालांकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण शिवबखरी में सन 2013 से ही चल रहा है। लेकिन विभिन्न कारणों के चलते वह आज भी अपूर्ण है। जिसका निर्माण रूक रूक कर चला करता  है। क्षेत्र के लोगों की जरूरत पूरा करने के लिए बनाए जा रहे अस्पताल का लोगों की मांग पर विधायक ने निरीक्षण कर उच्च अधिकारियों से जल्द से जल्द अस्पताल शुरू करने को लेकर बात किया उन्होंने निर्माण निगम के जी यम से जल्द से जल्द निर्माण का कार्य पूरा कराकर चालू करने को  कहा ।उन्होंने चल रहे निर्माण कार्य पर संतुष्टि जताई। लेकिन काम की गति को और बढ़ाने का निर्देश जारी किया। इस मौके पर कपिल देव कनौजिया,अरबिद सिंह,उमेश सिंह, बब्लू , प्रदीप पाल, पल्लन जनार्दन यादव,सहित कई लोग मौजूद रहे।