,,,प्रधान मंत्री आवास योजना,,,, मकानों के निर्माण में लाएं तेज़ी, मुख्य मंत्री फणनवीस,,,,

,
अनुराग लक्ष्य, 6 फरवरी
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
खुशी की बात है कि महाराष्ट्र की सर ज़मीन पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण के दूसरे चरण के लिए 19 लाख 66 घरों का लक्ष्य रखा है। जिसमें अब तक 16 लाख 81 हज़ार 531 आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं।
यह जानकारी मुख्य मंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने दी, साथ ही अधिकारियों को काम में तेज़ी लाने के भी निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त कुछ अन्य योजनाओं पर चल रहे कार्यों में भी तेज़ी लाने के निर्देश दिए। मुख्य मंत्री ने कहा कि आयुष्मान कार्डों के पंजीकरण प्रक्रिया में भी तेज़ी लाई जानी चाहिए ताकि राज्य में मरीज़ों को आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना और राज्य सरकार की महात्मा ज्योति राव फूले जन आरोग्य का लाभ भी मिल सके।
बैठक के दौरान मुख्य मंत्री फडणवीस ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों के पेयजल की भरपूर उपलब्धता को जल अज़ जल्द समय सीमा के अंतर्गत पूरा किया जाना चाहिए।