अम्बेडकरनगर।विवेकानंद इंटर कॉलेज विद्युत नगर अंबेडकर नगर प्रबंध समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें प्रबंध समिति के पदाधिकारी एवं साधारण सभा के सदस्य उपस्थिति रहे बैठक में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान राम तीरथ यादव जी ने विद्यालय की शैक्षिक रिपोर्ट पेश की तथा विद्यालय में विभिन्न संसाधनों एवं शैक्षिक गुणवत्ता हेतु विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई आचार्य नियुक्ति विद्यालय रंग रोगन, विद्यालय में वाहन लेने हेतु एवं वार्षिक उत्सव व्यापक कार्य योजना बनाई गई अंत में शिशुकुंज के प्रधानाचार्य ने सबका आभार ज्ञापन किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकमल ने किया अंत में नगर के संभ्रांत के साथ सहभोज का कार्यक्रम हुआ।