कुदरहा। कलवारी थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी अंकित कुमार मोबाइल फोन से एविएटर गेम खेलते समय दो दिनों में 40 हजार हार गया मोबाइल गेम में रुपए हारने के बाद अंकित परिजनों के दर से बिना बताए घर से लापता हो गया। मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया। परिजनों की सूचना पर कलवारी पुलिस ने अंकित को थाना कोतवाली के अमहट घाट के पास से बरामद करते हुए सकुशल परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के मुताबिक अंकित के परिजनों ने वृहस्पतिवार की रात करीब 8 बजे कलवारी पुलिस को सूचना दिया कि अंकित बिना बताए अचानक कहीं गायब हो गया है। उसका मोबाइल फोन भी बंद हो गया है। परिजन काफी तलाश किये लेकिन अंकित का कुछ पता नहीं चल सका। उपनिरीक्षक गोपाल यादव ने पुलिस टीम के साथ किशोर के तलाश शुरू की तो शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे अंकित को थाना कोतवाली के अमहट घाट से बरामद किया। पूछताछ में लड़के ने बताया कि वह घर वालों से चोरी छुपे मोबाइल फोन से एविएटर गेम खेलता था। जिसमें बिते दो दिनो में ही 40 हजार रुपये वह हार गया। पैसा हारने के डर से वह स्वयं घर छोड़कर चला गया। पुलिस ने लड़के को परिजनों को बुलाकर सकुशल समझाते हुए सपुर्द कर दिया।
Post Views: 386