सामूहिक विवाह योजना’ के तहत 30 जोड़ों का विवाह सम्पन्न

 

,उत्तर प्रदेश सरकार की ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ के अंतर्गत नगर निगम लखनऊ द्वारा समाज कल्याण विभाग के सहयोग से एक भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जय प्रकाश नारायण सर्वोदय (बालक) विद्यालय, मोहान रोड में हुआ, जिसमें कुल 30 जोड़ों का विवाह विधिपूर्वक सम्पन्न कराया गया।कार्यक्रम की सफलता के पीछे नगर आयुक्त  इन्द्रजीत सिंह के प्रयास और योजना के अंतर्गत निर्धारित निर्देशों का पालन करते हुए विवाह योग्य जोड़ों का चयन किया गया था। इनमें अनुसूचित जाति के 21, सामान्य के 04, पिछड़ी जाति के 04 और अल्पसंख्यक समुदाय के 01 जोड़े शामिल थे।मुख्य अतिथि के रूप में मा. विधायक (बक्शी का तालाब)  योगेश शुक्ला, विधायक (मलिहाबाद)  जय देवी और  विधायक (सरोजनी नगर)  राजेश्वर सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को बिछिया और पायल भेंट कर प्रमाण पत्र प्रदान किए और उन्हें आशीर्वाद दिया। साथ ही उनके सुखमय और उज्जवल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में नगर निगम के समस्त संबंधित कर्मचारी, कर अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक और लिपिक भी उपस्थित थे और आयोजन में सक्रिय रूप से सहयोग किया। वैवाहिक कार्यक्रम के अंतर्गत सभी विवाहित जोड़ों को उपहार प्रदान किए गए और समस्त अतिथियों को भोजन कराया गया। इस आयोजन ने सामूहिक विवाह योजना की सफलता और समाज में समरसता को बढ़ावा दिया।