बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज में गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

लवकुश सिंह जिला संवाददाता

बस्ती ( दैनिक अनुराग लक्ष्य ) बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज बस्ती के प्रांगण में गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रबंधक मोहम्मद आलम ने ध्वजारोहण किया गया । कार्यक्रम में प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष सैय्यद हुसैन सदस्य मोहम्मद अकरम, तफज्जुल हुसैन ध्वजारोहण के समय मौजूद रहें । इस कार्यक्रम में प्रबंधक ने सभी पदाधिकारियों, प्रधानाचार्या एवं शिक्षिकाओं और छात्राओं को शपथ दिलाई ।विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा भारत माता , गांधी जी और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया । उक्त अवसर पर विद्यालय के छात्र- छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत , सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने कहा कि आज का दिन हिंदुस्तान एवं विश्व इतिहास का बहुत बड़ा दिन है । इसी दिन हमने ब्रिटिश सरकार की नीति व नियति को औपचारिक तौर पर भी नकार कर अपनी नीति व नियति को कलमबद्ध संविधान के रूप में प्रतिस्थापित किया ।

प्रबंधक मोहम्मद आलम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दिन को विश्व इतिहास के पन्नों पर लिखने के लिए अपने खून से हस्ताक्षर किए हैं ।

छात्राओं द्वारा प्रस्तुत भाषण व गीत को भी लोगों ने खूब सराहा।‌ मंच का संचालन अल्का ने किया । इस अवसर पर अल्का पाण्डेय, शबाना अंजुम, अलसबा, रीता देवी, खालिदा परवीन, नुसरत फातिमा, आरिफा खातून, प्रेमलता, नजराना बतूल, नाजिश शकील, मलिक सबा अफजल सहित समस्त विद्यालय परिवार, अभिभावक व अतिथि गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।