बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के धौरहरा निवासी कोइला देवी पत्नी राजकुमार ने गांव निवासी मनीष सिंह पर मुकदमे की रंजिश को लेकर गाली और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि आरोपी ने उसके दरवाजे पर रखे घूर को फावड़े से तितर- बितर कर दिया, खोदे गये गड्ढे को पाट दिया। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस, आईपीसी की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।