बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के सिसवारी बदन सिंह गांव निवासी उमेश यादव ने पांच लोगों पर घर पर चढ़कर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि खेत में दवा छिड़काव के विवाद को लेकर गांव निवासी जग्गीलाल उर्फ यदुवंश यादव, उसके पुत्र रामजी, हीरालाल, पिंटू, पुत्री रंजीता उसके घर पर चढ़ आए। उसे, उसके पिता जवाहिर, चाची कुसुम, चाचा संतोष को धारदार हथियार से मारा पीटा, गाली और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस, आईपीसी की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।