प्रयागराज। भारत के उत्थान में भारतीय वीरांगनाओं का अमूल्य योगदान रहा है उन्ही के उत्सर्ग और समर्पण में संस्कार भारती ने एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जिसको मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने केसरिया झंडा दिखाकर गंगा तट पर रवाना किया।
संस्कार भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री अभिजीत गोखले के नतृत्व में भव्य शोभायात्रा गंगा पूजन एवं विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक अनुष्ठान द्वारा पूर्ण हुआ जिसमें देश भर के 16 राज्यों से 300 कलाकारों ने प्रतिभाग किया। हमारा देश महीमसी मीराबाई की 525 वीं जयंती मना रहा है, चंदेल कन्या महारानी दुर्गावती की500 वीं और लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती बहुत ही श्रद्धा से मना रहा है।
भव्य आयोजन मे संस्कार भारती के पदाधिकारियों में अनीता करकरे, हेमलता देशमोहन, मिथिलेश तिवारी, अशोक तिवारी, विजय कुमार देवेंद्र रावत, देवेंद्र त्रिपाठी, गणेश प्रसाद अवस्थी, सुजीत श्रीवास्तव, उदय कुमार दास, दीपक शर्मा, सुशील राय, योगेंद्र मिश्रा, प्रेमलता मिश्रा, विभव मिश्रा, ज्योति मिश्रा, कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा, डॉ सचिन सैनी, प्रियंका सिंह, अंजना त्रिपाठी, रागनी चंद्रा, संदीप कुमार वर्मा तथा 300 कलाकारों ने उत्साह पूर्वक शोभयात्रा में प्रतिभाग किया।
पंडाल में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डॉ सचिन सैनी के संयोजन में युवा कलाकारों द्वारा सैंड आर्ट में बनाई गई अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति पर संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ने पुष्प अर्पित किया और मंच पर दीप प्रज्वलित कर पंडाल के सांस्कृतिक का शुभारंभ किया।