राष्ट्रीय लोक दल का बढ़ रहा कारवां – राम सिंह पटेल

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या 18 जनवरी शनिवार/ राष्ट्रीय लोकदल का बढ़ रहा कारवां राष्ट्रीय लोकदल अवध जोन अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल ने जयति पैलेस (सिविल लाइन जिला पंचायत) मे छः लोगों को पार्टी का झंडा थामा कर पार्टी मे शामिल किया और सभी को दल की सदस्यता दिलाई lचौधरी राम सिंह पटेल ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह जी से प्रभावित होकर सभी साथियों ने शामिल हुए हैं सभी का पार्टी मे स्वागत है
। सदस्य ग्रहण करने वालों में विक्रम निषाद ग्राम पूरे मुन्ना सिंह सोहावल,राजवेन्द्र सिंह निषाद पस्ता बरई रूदौली ,विजय नारायण सिंह पुरैना , राकेश रावत गोपीनाथपुर सोहावल, धर्मेंद्र कुमार सिंह हरीपुर जलालाबाद मसौधा, मणि प्रकाश वर्मा( एम पी वर्मा) टीकमपारा अंबेडकर नगर ने राष्ट्रीय लोकदल का झंडा थामा कर पार्टी मे शामिल किया। युवा राष्ट्रीय लोकदल का पुनः अनिल वर्मा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर माला पहनकर स्वागत हुआ। इस मौके पर अवध जोन सचिव नेतराम वर्मा, जिला महासचिव संगठन रामशंकर वर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, युवा नेता गंगाराम वर्मा, युवा प्रदेश सचिव सुरजीत वर्मा,जिलाध्यक्ष प्रोफेशनल मंच आशीष सिंह रावत, विकास वर्मा, बब्लू श्रीवास्तव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।