थाना कैसरबाग पुलिस ने बैंक में फर्जी कागजात प्रस्तुत कर 30 लाख रुपये का लोन लेने वाले दो शातिर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपियों ने बैंक ऑफ बड़ौदा (पूर्ववर्ती विजया बैंक) में कूट रचना, धोखाधड़ी और छलकपट करते हुए लोन स्वीकृत कराया था। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद दोनों आरोपी सुधांशु और अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस आयुक्त और पुलिस उपायुक्त मध्य के निर्देशन में थाना कैसरबाग पुलिस टीम ने सुरागों के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की। गिरफ्तार किए गए आरोपी सुधांशु और अनिल कुमार ने बैंक में फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर 30 लाख रुपये का लोन प्राप्त किया था और इसके बाद फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू की है।इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया और न्यायालय में पेश किया।