प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और टीबी मुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन और जन-जन तक इन योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से आज नगर निगम सभागार, लालबाग में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी की अध्यक्षता माननीय महापौर नव्व सुषमा खर्कवाल ने की।महापौर ने अपने संबोधन में सौर ऊर्जा के महत्व और इसके पर्यावरणीय लाभों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना न केवल बिजली की खपत को कम करेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा देगी। इसके साथ ही, उन्होंने टीबी मुक्त भारत अभियान को जल्द पूरा करने की आवश्यकता की बात की, ताकि आगामी पीढ़ी को इस खतरनाक बीमारी से बचाया जा सके।कार्यक्रम में नगर आयुक्त नव्व इंद्रजीत सिंह ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगर निगम की भूमिका और नागरिकों के सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि लखनऊ को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए सभी विभागों को मिलकर काम करना होगा। टीबी मुक्त अभियान को हर वार्ड तक पहुंचाने के लिए माननीय पार्षदों के सहयोग से इसे तेज़ी से फैलाया जाएगा।सीएमओ लखनऊ नव्व डॉ. एन.बी. सिंह ने टीबी की गंभीरता और इसके इलाज के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है, जिससे हर साल 1.5 मिलियन लोग प्रभावित होते हैं। इसके प्रति लोगों में जागरूकता की कमी है, जो इस बीमारी के बढ़ने का कारण बनती है। डॉ. सिंह ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे टीबी के लक्षणों को पहचानें और इलाज में कोई लापरवाही न बरतें।यूपीनेडा के सचिव नव्व पंकज सिंह ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे बिजली के बिल में कमी आएगी और अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में बेचकर आय भी अर्जित की जा सकती है।
गोष्ठी में कई माननीय पार्षदगण, यूपीनेडा के अधिकारीगण और नागरिकों ने अपने विचार साझा किए। सभी ने इस योजना को सफल बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना और टीबी मुक्त अभियान को जन-जन तक पहुंचाना था।प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया और अन्य जानकारी आधिकारिक वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in पर उपलब्ध है। ऑफलाइन आवेदन के लिए नज़दीकी पोस्ट ऑफिस पर संपर्क किया जा सकता है।