गुंडा एक्ट में जिला बदर दो अपराधी गिरफ्तार

 

बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर, टॉप टेन व जिला बदर दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मझौवामीर निवासी अकरम व शमसुद्दीन गोवध व पशु क्रूरता, सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम में अभ्यिुक्त है। उनके आपराधिक क्रियाकलापों को देखते हुए उन्हे गुण्डा एक्ट की धारा के तहत पाबन्द किया गया था। एडीएम कोर्ट ने 31 दिसम्बर 2024 को दोनो को छह माह के लिए जिला बदर का आदेश दिया था, इसके बावजूद दोनो क्षेत्र में सक्रिय थे और अपने घर पर रह रहे थे। मुखबिर की सूचना पर दोनो को पड़िया गांव से गिरफ्तार किया गया। आदेश के उल्लंघन कर क्षेत्र में सक्रिय रहने के चलते 10 गुण्डा अधिनियम की धारा के तहत अभियोग पंजीकृत कर दोनो को अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय रवाना किया गया।