घर में घुसकर महिला से छेड़खानी

 

बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ गांव निवासी एक व्यक्ति पर घर में घुसकर छेड़खानी करने, विरोध करने पर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़िता के अनुसार गांव निवासी सुनील पाल ने उसके साथ घर में घुसकर छेड़खानी की, जब उसने विरोध जताया तो उसे मारा पीटा, गाली और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद दूसरे दिन फिर से घर में घुसकर मारा पीटा। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।