जालसाज ने खाते से उड़ा दिए तीन लाख रूपए

 

बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के कलवारी निवासी अनिल कुमार सिंह साइबर क्राइम का शिकार हो गए। साइबर क्राइम पुलिस थाना पर दी गई तहरीर में बताया है कि बिना उनकी जानकारी के तीन बार में उनके आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से अज्ञात व्यक्ति ने दो लाख 96 हजार 488 रूपए ट्रॉसफर कर लिया। मामले में अज्ञात के खिलाफ बीएनएस, आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर साइबर क्राइम थाना पुलिस जांच कर रही है।