बस्ती। हरैया थाना क्षेत्र के बड़गाये निवासी सुबाष ने गांव निवासी चार लोगों पर उसकी मड़ई में रखी लकड़ी को फेकने, मना करने पर उसे और उसके पुत्र को मारने पीटने, जाति सूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर मामले में आरोपी गिरजा शंकर, कृपा शंकर, शुभम, पवन के खिलाफ बीएनएस, एससीएसटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।