नववर्ष आया

देखो चला गया आज

दिसम्बर का महीना

देके सुन्दर तोहफा

जनवरी का महीना ।

जनवरी का महीना

नए साल का प्रारंभ है

हम सब के ही जीवन में

एक नया आरंभ है ।

हम सबको नए साल से

उम्मीद है बहुत भारी

चुन -चुन के लाएगा

खुशियां हमारी ।

सबका दिल आज बहुत

हो रहा है हर्षित

करने को स्वागत

हो रहे सब उल्लासित ।

बच्चे ,बूढ़े और जबान

सबके दिल में एक ही गान

मिल जुलकर सब रहेंगे

रखेंगे “हम” सबका मान ।

होगा ना किसी से बैर

पूछेंगे “हम” सब की खैर

मिल -जुल के हम रहेंगे

करेंगे दुनियां की सैर ।

ठंढ भी अब होगा दूर

जो बना हुआ है नासूर

देगा सबको राहत

जनवरी का महीना ।

देखो चला गया आज

दिसम्बर का महीना

देके सुंदर तोहफा

जनवरी का नगीना

संजुला सिंह “संजू”

जमशेदपुर(झारखंड)