*साबरमती तट पर बही वेदगंगा*-आचार्य सुरेश जोशी

🪔 ओ३म् 🪔
*साबरमती तट पर बही वेदगंगा*
गुजरात प्रांत में बहने वाली साबरमती नदी के तट पर बसे अहमदाबाद के *आर्य समाज मंदिर सैजपुर बोघा* में चल रही मासिक *अथर्वेद कथा* का समापन हो चुका है!
🍁 *मुख्य आयोजक*🍁
स्वनाम धन्य हरिभाई जी।
🪷 *सह-आयोजक*🪷
आर्य समाज कुबेर नगर।आर्य समाज थलतेज।आर्य समाज कांकरिया!
*प्रतिष्ठित यजमान*
अथर्वेद कथा के प्रतिष्ठित यजमान *श्रीमती दीपा जी एवं श्रीमान वेदप्रकाश* जी रहे!
🥣 *पारिवारिक सत्संग*🥣
इस अवसर पर जिन आर्यों ने अपने परिवार में सत्संग का आयोजन किया उनमें प्रमुख *श्रीमती ममता डलवाणी नाना चिलोड़ा।माता जानकी जी कृष्णा सोसाईटी।श्रीमान श्यामलाल खटवाणी जी।श्रीमान् सोहनभाई जर्मन वेन्या।श्रीमती कांता टिंडवाणी भाट ग्राम।श्रीमती गायत्री वेन जर्मन वेन्या।श्रीमान वेदप्रकाश जी भाट ग्राम।रेशमा बहन युगुलकुंज सोसाइटी नरोड़ा।माता बीना वेन प्रभु पार्क।बहन वंदना प्रभु पार्क।माता भानु जोशी वैकुंठ विहार।श्रीमती कमला वेन वैकुंठ विहार। श्रीमान अनिल लालवानी बंग्ला एरिया।श्रीमान घनश्याम सावलानी सावलानी भवन झांगी राम धर्मशाला।श्रीमान ठाकुर लक्ष्मण सिंह नंदी ग्राम ।श्रीमती सिंधु वेन कर्णावती।श्री हरिकृष्ण अलीगढ़। आयोजक रहे!
🦚 *संस्कार कार्यक्रम*🦚
[१] जन्म दिवस संस्कार ब्रह्मचारिणी पल्लवी। जयराज बंग्लो अहमदाबाद।
[२] यज्ञोपवीत संस्कार
कर्णावती द्वारा ओम दलवानी भाट ग्राम।
[३] हल्दी संस्कार
श्रीमती मोना(किरन) एवं श्रीमती दिलीप ओम् कुटीर इंदिरा ब्रिज।
🔥 *अतिथि सत्कार*🔥
[१] बहन पुष्पा टिंडवाणी आर्य समाज गली सैजपुर!
[२] डां० टिंडवाणी अमूल पार्क बंग्लो एरिया।
[३] राजू देसाई प्रांतीज।
[४] महेश वरलानी ओम साड़ी सेंटर।
🌻 *परीक्षा महोत्सव*🌻
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी माह दिसंबर में *परीक्षा महोत्सव २०२४* का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस वर्ष परीक्षा का विषय रहा 🌻 *अथर्वेद कथा* 🌻अथर्वेद का प्रतिपाद्य विषय है विज्ञान।विज्ञान यानि अनुभव में आया हुआ परिपक्व ज्ञान।एक माह तक अथर्वेद के अंदर जो 🧘योग विज्ञान🧘 को प्रतिपादित किया है उसको विस्तार से समझाया गया है।
अथर्वेद की वाणी को अपने अंत:करण में *महर्षि अंगिरा* ने श्रवण किया।जिस योग से परमात्मा का साक्षात्कार होता है उसका वर्णन अथर्वेद में इस प्रकार से है।
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
*अष्टचक्रा नवद्वारा देवानां पूरयोध्या।*
*तस्यां हिरण्यय: कोश: स्वर्गो ज्योतिषावृता:।।*
अथर्वेद१०/२/३१
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
मंत्र का पदार्थ इस प्रकार है। 🌸 अष्टचक्रा = यम,नियम,आसन,प्राणायाम,प्रत्याहार,धारणा,ध्यान व समाधि इन आठों का क्रम रखने वाली।🌸 नवद्रारा= सात मस्तष्क के छिद्र+एक मन+एक बुद्धि रुपी नौ द्वार वाली 🌸 पू= देहपुरी 🌸 देवानाम् = उन्मत्तों के लिए 🌸 अयोध्या= अजेय है।🌸 तस्याम्= उस पुरी में 🌸 हिरण्यय:= अनेक बलों से युक्त 🌸 कोष:= भण्डार अर्थात् चेतन जीवात्मा 🌸 स्वर्ग:=सुख स्वरुप परमात्मा की ओर चलने वाला 🌸 ज्योतिषा = ज्योति प्रकाश स्वरुप ब्रह्म से 🌸 आवृता:= छाया हुआ है।
अर्थात् मानव शरीर ही सच्चा मंदिर है जिसे भगवान ने स्वयं बनाया है।केवल बनाया ही नहीं उसमें जीवात्मा को भी रखता है साथ में स्वयं भी रहता है।मानव देवपुरी में एक स्थान है *हृदयाकाश* इसी हृदयाकाश में जीवात्मा व परमात्मा *व्याप्य-व्यापक भाव से अनादि काल से रह रहे हैं* ।
अब प्रश्न उठता है कि हृदयाकाश में रह रहे प्रभु का साक्षात्कार कैंसे हो? इसी का उत्तर मंत्र के 🌸 अष्टचक्रा पद🌸 में दिया है।यानि 🍁यम,नियम,आसन,प्राणायाम,प्रत्याहार,धारणा,ध्यान,समाधि🍁इन उपायों को व्यवहार में लाने से ईश्वर सा साक्षात्कार इसी मानव शरीर में ही होता है।
मगर 🌼आश्चर्य इस बात का है कि लोग परमात्मा के बनाये मंदिर में ईश्वर का ध्यान नहीं करते🌼अपितु मनुष्य के बनाये मंदिर मे उसकी पूजा करते हैं।मनुष्य के शरीर रुपी मंदिर में स्वयं परमातृमा ने प्राण प्रतिष्ठा की है जिनकी संख्या १० है।मगर मनुष्य के बनाये मंदिर में मनुष्य द्वारा की गयी प्राण प्रतिष्ठा वाले मूर्तियों की पूजा करता है जबकि उसमें प्राण प्रतिष्ठा होती भी नहीं।* *क्योंकि प्राण का काम चलना,उठना,बैठना,जागना,बोलना,मल-मूत्र विसर्जन करना है।*
जबकि भगवान जिस शरीर में प्राण प्रतिष्ठा करता है उसमें प्राण सारे काम करता है।यदि मनुष्य इस तरह विचार करे तो वह सच्चे ईश्वर तक पहुंच जायेगा। अथर्वेद के इस विज्ञान से ही *महर्षि पतंजलि जी ने योग दर्शन शास्त्र* की खोज की है।क्योंकि सब सत्य विद्याओं का आदि मूल *वेद* ही है।
एक माह तक चलने वाले इस अथर्वेद कथा का समापन 🪔 *परीक्षामहोत्सव* 🪔 के रुप में हुआ।इस अवसर पर जो परीक्षा हुई उसमे भाग लेने वाले परीक्षार्थियों ने जो पुरस्कार प्राप्त किया उनकी सूची इस प्रकार है।
🪷 *प्रथम श्रेणी* 🪷
[१] माता भानु जी वैकुंठ विहार।
[२] बहन प्रमीला।
[३] ब्रह्मचारिणी मिष्ठी।
🪷 *द्वितीय श्रेणी* 🪷
बहन निर्मला दवे।
🪷 *तृतीय श्रेणी*🪷
गोवर्धन परवाणी
🪷 *सांतवना पुरुष्कार*🪷
जीतू भाई जी,देवभाई जी,बाला मयानी जी,पुष्पा टिंडवाणी जी,नानकी भाटिया जी,नानकी द्वितीय जी,सत्यनारायण जी,अनिल लालवाणी जी,श्यामलाल के०पी० जी,लाजवंती जी, सुरेश दवे जी,रेश्मा जी,सिंधू जी,आर्या जी,संतोष जी
🏵️ *प्रतिष्ठित यजमान*🏵️
अथर्वेद कथा के प्रतिष्ठित यजमान *श्रीमती दीपा एवं श्रीमान वेदप्रकाश दलवाणी* जी रहे!
🌻 *परीक्षा-प्रभारी*🌻
परीक्षा -प्रभारी का कुशल नेतृत्व पंडिता *रुक्मिणि शास्त्री* बाराबंकी उत्तर प्रदेश ने किया।
🍁 *आभार प्रस्तुति*🍁
आर्य समाज सैजपुर के संरक्षक *आदरणीय हरिभाई* ने सभी परीक्षार्थियों को पुरुष्कार प्रदान किया।उन्होंने अपने उद्बोधन में सभी परीक्षार्थियों को हार्दिक शुभकामना देते हुए कहा *वैदिक धर्म* का प्रचार -प्रसार आज के युग की प्रथम व अनिवार्य आवश्यकता बन चुकी है जिसे हम सभी को मिलकर करना है।इसका एकमात्र उपाय है कि हम कम से कम *प्रत्येक रविवार को सपरिवार आर्य समाज म़ंदिर* में जाकर वैदिक धर्म की शिक्षा ग्रहण करें।
🪷 *जनपद-सांबरकांठा*🪷
इसी क्रम में एक,दो,तीन जनवरी २०२५ में गुजरात प्रांत के सांबरकाठा जनपद के *प्रांतीज तहसील* में तीन दिवसीय सत्य सनातन वैदिक धर्म का प्रचार प्रसार सुप्रसिद्ध आर्य समाजी *श्रीमान कमलेश कीमतानी* के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर माता परसी बेन।बहन जीवयंती जी।राजू भाई देसाई। श्रीमान घनश्याम जी।बहन मीरा जी।लता जी। *आर्यवीर ओमी व बहन वर्षा* जी।श्री विशाल जी आदि अनेक नर-नारियों ने *पारिवारिक यज्ञ,वैदिक सत्संग* का आयोजन किया और वैदिक धर्म की विशेषताओं को जानने हेतु तन-मन-धन समर्पित किया।और संकल्प लिया कि भविष्य में यह कार्यक्रम *चतुर्थ दिवसीय होगा साथ में वैदिक योग शिविर* भी नगर पालिका के पार्क में समायोजित किया जायेगा। गुजरात के कच्छ क्षेत्र में *वेद-प्रचार* की योजना विचाराधीन एवं सक्रिय हो रही है।इस प्रकार *एक माह चार दिन* का यह कार्यक्रम ईश्वर की महती कृपा व आर्यों के दिव्य संकल्प से पूरा हुआ।
🌸 *आभार-प्रस्तुति*🌸
इस समस्त कार्यक्रम को *संचार क्रांति* का रुप दिया है *जिला पत्रकार यूनियन संघ के अध्यक्ष आदरणीय विनोद कुमार उपाध्याय* जी ने।ईश्वर से उनके दीर्घायु व यशस्वी जीवन के प्रार्थना है।
🌹 *विदुषामनुचर*🌹
[१] आचार्य सुरेश वैदिक प्रवक्ता।
[२] प०रुक्मिणी शास्त्री वैदिक भजनोपदेशिका बाराबंकी उत्तर प्रदेश
चलभाष संख्या-7985414636
✍️ *प्रवासीय कार्यालय*✍️
साबरमती एक्सप्रेस
सचल कार्यालय