ए.बी.इंटरनेशनल स्कूल मे क्रिसमस पर्व का फीता काट कर किया शुभारंभ – डिप्टी कमांडेंट वरुण कुमार

नौतनवां (महराजगंज) नगर में स्थित ए बी इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को क्रिसमस पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे एस.एस.बी के डिप्टी कमांडेंट वरुण कुमार ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं लोगो को क्रिसमस पर्व पर बधाई दिये।

इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

बच्चों ने सांता क्लॉज को तिरंगा देकर क्रिसमस पर्व में देशभक्ति का रंग भी शामिल किया गया। विद्यालय परिसर में बच्चों ने “सेंटा फूड फेस्टिवल” के नाम से फूड स्टॉल पर लगे व्यंजनों का सभी ने आनंद उठाया। इस दौरान स्कूल के चीफ एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बी. के. त्रिपाठी ने सभी को पर्व की बधाई दिये। एवं अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किये।

विद्यालय की डायरेक्टर अंजली ने पर्व की बधाई देते हुए कहा, “इस तरह के आयोजन से बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होता है। आज के कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को सभी धर्मों का आदर करना, मानवता बनाए रखना, देशप्रेम की भावना जागृत करना, स्वास्थ्य का ख्याल रखना और क्रय-विक्रय के गुण सिखाना था।”

इस अवसर पर प्रिंसिपल एम.डी.डोनी, टीचर चंदा, रजनी, प्रतिभा, जकी, प्रियांशु, संध्या, पूजा, आदित्य, दिव्या, नौशाबा, शोभना, सोनाली, श्वेता और रीमा का नाम प्रमुख रूप से शामिल रही।