कुदरहा, बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के बैसिया चौराहे के पास सोमवार की रात ग्यारह बजे राम जानकी मार्ग पर राख लदी टेलर गाड़ी के चालक को नीद आने से गाड़ी अनियंत्रित हो कर सड़क के किनारे गड्डे में जा गिरा। जिसमें स्थानीय लोगों ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।
कलवारी की तरफ आ रही राख लदी टेलर गाड़ी बैसिया चौराहे के पास शिवांश विल्डिंग मैटेरियल के सामने पहुंची ही थी कि ट्रक चालक को नीद आ गयी। जिसमें गाड़ी अनियंत्रित हो कर मार्ग के किनारे लगे पिलर को तोडती हुई खाई में जा गिरे। तेज आवाज सुन आस-पास के लोग पहुंच कर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। चालक ने बताया कि टांड़ा थर्मल से राख ले कर दोहरी तक जा रहा था। अचानक नीद आने से गाड़ी नीचे जा गिरी। हमे अधिक चोट नही आया है। देर शाम तक ट्रक को बाहर निकाला गया।
चौकी इंचार्ज कुदरहा राम अशोक यादव ने बताया कि घटना देर रात की है। च्यालक सुरक्षित बाहर निकाला गया था।देर शान तक ट्रक भी बाहरा निकल गया था।