काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच (पंजीकृत) की 137 वीं गोष्ठी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

वाराणसी, काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच पंजीकृत, वाराणसी की साप्ताहिक 137 वीं गोष्ठी रविवार को मेरे कार्यालय श्रीवास्तव म्युचुअल फंड सनबीम लहरतारा, यादव कटरा चन्दुआ छित्तुपुरा वाराणसी में हर्षोल्लास से धूमधाम से मनाया गया।

इस गोष्ठी की अध्यक्षता लखनऊ से पधारे वरिष्ठ कवि प्रवीण कुमार पाण्डेय ” आवारा ” , विशिष्ट अतिथि नाशाद बनारसी, संचालन संस्था के उपाध्यक्ष मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना ने किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी ने सभी उपस्थित कवियों व शायरों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, और तदोपरान्त सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।

आज की गोष्ठी में उपस्थित कवियों और शायरों में हास्य व्यंग्य कवि भुलक्कड़ बनारसी, मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना, प्रवीण कुमार पाण्डेय आवारा, परिन्दा लोहतवी, जयप्रकाश मिश्र धानापुरी, डा. विनोद स्वामी, विजय आनंद, वाहिद इकबाल लोहतवी, मोहकम बनारसी, शराफत लोहतवी,प्रवीण पाण्डेय, शायर जमाल बनारसी, नाशाद बनारसी, तनवीर लोहतवी, रामचंद्र लाल, रामनारायण पाण्डेय, सत्यनारायण जी, व किशन यादव इत्यादि रहे।

अंत में संस्था के साहित्यिक सचिव जयप्रकाश मिश्र धानापुरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया उसके उपरांत गोष्ठी को अल्पाहार के बाद विश्राम दिया गया।