31 दिसंबर को आयोजित होगी नशामुक्त महिला फुल मैराथन दौड़, 5 लाख रुपये का इनाम

लखनऊ,  आगामी 31 दिसंबर को नशामुक्ति के संदेश के साथ एक विशेष महिला फुल मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। यह दौड़ दुबग्गा से भिठौली तक दो राउंड में होगी, और इस आयोजन का उद्देश्य समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना है।इस दौड़ का आयोजन ‘अभियान कौशल का’ संस्था के तत्वाधान में किया जाएगा। दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महिला को 5 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने आज एक प्रेस वार्ता में इस आयोजन की जानकारी दी और बताया कि यह पहल महिलाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ नशामुक्ति के संदेश को फैलाने में मदद करेगी।