बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के शुकुलपुरा बाजार में स्कार्पियो की ठोकर लगने से घायल एक बुजुर्ग की मौत हो गई। उन्हे गंभीर हालत में इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया जहां परीक्षण उपरांत डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार शुकूलपुरा निवासी राम कृष्ण शुक्ल (66) देर शाम बाजार गये थे। कलवारी से दुबौलिया की ओर आ रहे स्कार्पियो ने पीछे से उन्हे ठोकर मार दिया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में परिजन इलाज के लिए उन्हे सीएचसी दुबौलिया ले गए जहां चिकित्सक ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पंचनामा बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दुर्घटना कारित करने वाले स्कार्पियो को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।