डीएम के हाथों सम्मानित हुए तैराक उत्कर्ष 

बहराइच 04 दिसम्बर। कैमपाल गोवा में भारतीय पैरा तैराकी संघ द्वारा 19 से 22 अक्टूबर 2024 तक आयोजित 24वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी चौम्पियनशिप 2024-25 जनपद बहराइच के उत्कर्ष श्रीवास्तव पुत्र कमल कुमार श्रीवास्तव द्वारा एस.बी.-9 कैटेगरी में 50 मी. ब्रेस्टस्टोक में रजत पदक एवं 100 मी. ब्रेस्टस्ट्रोक में कांस्य पदक अर्जित किया गया था। अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर मंगलवार को इन्दिरा गांधी स्पोटर््स स्टेडियम, बहराइच में आयोजित स्पोटर््स इवेन्ट के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी द्वारा उत्कर्ष श्रीवास्तव को शॉल एवं गमला देकर सम्मानित किया गया।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः