मिल्कीपुर-अयोध्या । कुमारगंज थाना क्षेत्र एक गांव की मुस्लिम महिला के घर में घुसकर गांव के ही चार लोगों ने छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने महिला का आंतरिक मेडिकल परीक्षण करते हुए केस भले दर्ज कर लिया हो। लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर सकी। मिली जानकारी के मुताबिक कुमारगंज थाना अंतर्गत पुलिस चौकी देवगांव क्षेत्र के एक गांव की मुस्लिम महिला के घर में घुसकर चार लोगों ने छेड़छाड़ करते हुए जबरन दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म और छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों ने महिला को धमकाते हुए कहा था कि अगर तुम कहीं पर किसी से बताओगी तो तुम्हें और तुम्हारे पति को जान से मार देंगे। आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर लिखित तहरीर पुलिस को दी जिसके आधार पर पुलिस ने महिला का आंतरिक मेडिकल परीक्षण करते हुए न्यायालय में दिए गए बयान के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। पीड़ित महिला का आरोप है कि बीते 19 अगस्त को गांव के असगर अली, हनीफ, राहुल कुमार और राम कुमार ने घर में घुस गए और छेड़छाड़ करते हुए असगर अली और राम कुमार ने जबरन दुष्कर्म किया। जिसकी शिकायत पुलिस में मेरे द्वारा की गई पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। लेकिन 4 माह बाद भी किसी को पकड़ नहीं सकी है। पीड़िता का कहना है कि उक्त लोग आए दिन जान से मारने की धमकी दे रहे है और पुलिस कोई ध्यान नहीं दे रही है। पुलिस की तो बातें ऐसी हैं जैसे लगता है कि मुझे सुलह समझौता करने के लिए मजबूर कर रहे हैं।