बस्ती – उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में अर्धवार्षिक परीक्षा के उपरांत पैरेंट-टीचर मीटिंग (PTM) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों की प्रगति रिपोर्ट (Report Card) प्रस्तुत की गई और अभिभावकों से विस्तृत चर्चा की गई।
स्कूल की प्रधानाचार्या शशि प्रभा त्रिपाठी ने व्यक्तिगत रूप से अभिभावकों से संवाद स्थापित कर उनके विचार और सुझाव सुने। उन्होंने छात्रों की शैक्षणिक प्रगति, अभिभावकों की समस्याएं और उनके समाधान पर चर्चा की।
इस अवसर पर स्कूल के निदेशक विनय शुक्ला ने भी अभिभावकों से मुलाकात की और स्कूल में छात्रों के समग्र विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने अभिभावकों से छात्रों के सुधार और बेहतरी के लिए सहयोग की अपील की।
इसके साथ ही स्कूल के शिक्षकों ने भी अभिभावकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा और छात्रों की प्रगति के लिए मिलकर काम करने का आश्वासन दिया। शिक्षकों ने यह वादा किया कि वे छात्रों के सुधार और उनके सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रयास करेंगे।
यह आयोजन स्कूल, छात्र, शिक्षक और अभिभावकों के बीच एक सुदृढ़ संबंध स्थापित करने में सहायक सिद्ध हुआ। स्कूल प्रबंधन का मानना है कि ऐसी बैठकें छात्रों के शैक्षणिक और नैतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।