भारत स्काउट गाइड जिला रैली के लिए हुई तैयारी बैठक

बस्ती। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद बस्ती की 39वीं जनपदीय स्काउट गाइड रैली 1, 2 और 3 दिसम्बर की अवधि में आयोजित किया गया है, तैयारी बैठक के क्रम में शिवहर्ष उपाध्याय किसान इंटर कॉलेज बस्ती में एडल्ट रिसोर्स कमिश्नर स्काउट डॉक्टर हरेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजन स्थल पर सम्पन्न हुआ, जिला कोषाध्यक्ष विद्याधर वर्मा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट भूपेश कुमार सिंह, जिला संगठन कमिश्नर स्काउट प्रताप शंकर पांडेय, स्काउट गाइड जिला रैली आयोजक प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह, स्काउट मास्टर अमित यादव राजकीय इंटर कॉलेज ने अपने विचार रखे, जिला सचिव डॉ कुलदीप सिंह ने बताया कि रैली व्यवस्था व प्रतिभागियों के रुकने आदि की व्यवस्था पर चर्चा हुई, ट्रेनिंग काउंसलर आदर्श मिश्रा व अन्य अध्यापक व पदाधिकारी मौजूद रहे।