बस्ती – महिला पी जी कॉलेज बस्ती में आज 26 नवंबर 2024 को शासन और राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक सिद्धार्थ विश्विद्यालय कपिल वस्तु सिद्धार्थ नगर के निर्देश अनुपालन और प्राचार्या प्रो सुनीता तिवारी के मार्ग दर्शन में संविधान दिवस के अवसर पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ, दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महाविद्यालय की प्राचार्य द्वारा किया गया।
संविधान दिवस पर आयोजित व्याख्यान में मुख्य वक्ता प्राचार्या प्रो सुनीता तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय लोकतंत्र की आत्मा भारत का संविधान है। संविधान ने भारत में सभी को समानता का अधिकार प्रदान किया , संविधान सभा सामाजिक समरसता और सामाजिक एकता का अद्वितीय उदाहरण है,जिसके सदस्य देश के विभिन्न प्रांत, भाषा और संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते थे ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाविद्यालय की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा अंशिका भट्ट द्वितीय वर्ष की छात्रा शिवांगी मिश्रा, अंशिका रंजन तथा प्रथम वर्ष की छात्रा आंचल, नाजिया खातून,पलक श्रीवास्तव ने अपने विचार व्यक्त किए ।
महाविद्यालय की प्राचार्य ने संविधान की प्रस्तावना पर विशेष बल देते हुए विस्तार से संविधान के विषय मे बताया। संविधान दिवस पर आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम के आयोजन का राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डा रघुवर पाण्डेय, डॉ सुधा त्रिपाठी,नेहा श्रीवास्तव ने किया।
आभार ज्ञापन डॉक्टर कमलेश पांडे द्वारा किया गया तत्पश्चात अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ0 नूतन यादव,डॉ0 बीना सिंह डॉ०स्मिता सिंह, श्रीमती प्रियंका सिंह,डॉ०संतोष यदुवंशी, डॉ0 प्रियंका पांडेय,एवम छात्राएं उपस्थित रहीं।