बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के बस्ती टांडा मार्ग स्थित बेलाडी ओवर ब्रिज के पास अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना नगर पुलिस को दी। पुलिस के पहुँचने से पहले ही एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया ,जहाँ उसका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के भुवर (जेल रोड ) निवासी धर्मेन्द्र कुमार (21) पुत्र इंद्रजीत मोटरसाइकिल से किसी कार्य से जा रहे थे। अभी वह नगर थाना क्षेत्र के बेलाडी ओवर ब्रिज के पास पहुँचे ही थे कि तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल मे ठोकर मार दिया, ठोकर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।
फुटहिया चौकी प्रभारी विवेकानन्द तिवारी ने बताया कि पुलिस ने क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल कब्जे मे ले लिया है। अभी इस मामले मे कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।