बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़खानी करने, परिवार वालों से उलाहना देने पर गाली और जान से मारने की धमकी देने में आरोपी और उसके माता, पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पीड़िता की मां के अनुसार उसकी नाबालिग पुत्री अपने घर के सामने क्षड़ी थी, इस बीच अंधेरे का फायदा उठाकर गांव निवासी अभिषेक ने उसका हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़खानी की। जब बेटी ने इस बारे में बताया तो वह आरोपी के घर उलाहना देने पहुंची, जिस पर उसकी मां और पिता ने मिलकर उसे गाली और जान से मारने की धमकी दी। मामले में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और पाक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।