रिपोर्ट कालिंदी तिवारी संतकबीरनगर
विवाह में दहेज लेना और देना दोनों ही अपराध-एडीजे।
संत कबीर नगर – जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में बुधवार को ए.एच.एग्री. इंटर कालेज दुधारा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विवाह में दहेज लेना व देना दोनों ही अपराध है। उन्होंने कहा कि कानून की जानकारी बच्चों के लिए भी जरुरी है। विद्यालय में आंतरिक सुरक्षा समिति बनाए जाने हेतु बल देते हुए घरेलू हिंसा के अधीन किए गए प्रावधानों से संबंधित विस्तृत जानकारी दिया।
लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने सिस्टम के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि संसाधनों के अभाव में कोई व्यक्ति न्याय से वंचित न हो, इसलिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। दुधारा थानाध्यक्ष जयप्रकाश दुबे ने कहा कि पुलिस का थाना 24 घंटे खुला रहता है। कोई भी मदद लेने के लिए कभी भी संपर्क कर सकता है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मुनीर अहमद व सहायक अध्यापक संजय द्विवेदी ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त कर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक इस्तियाक अहमद, फ़सीउद्दीन, मो. युनुस, कमर आलम, मो.शाहिद, ओबेदुल्लाह, अब्दुल सलाम, जुबैर अहमद, सबीह अहमद, असादुल्लाह, मो.परवेज, ओजैर अहमद, जुनैद अहमद, नसीम अहमद, रफी अहमद, महेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, हरिशंकर चौधरी सहित विद्यालय के छात्र व छात्राएं आदि उपस्थित रहे।