बस्ती: थाना लालगंज,बस्ती के अंतर्गत हथियांव चौराहे के निकट सोमवार की दोपहर करीब लगभग बारह बजे दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में पांच वर्षीया बालिका एवं उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में मौके पर मौजूद लोगों द्वारा 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा बनहरा पहुंचाया गया, जहां पर सभी घायलों का इलाज हो रहा है। घायल सोहन पुत्र रामानंद खलीलाबाद से अपनी बहन पार्वती एवं भांजी कृति 5 पुत्री शैलेश गुप्ता को स्थानीय थाना क्षेत्र के गौसैसीपुर ग्राम में लेकर जा रहे थे कि अभी यह लोग हथियांव चौराहे के मोड़ पर पहुंचे थे कि अचानक सामने से आ रहे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से इनकी बाइक की काफी तेज भिड़ंत हो गई, जिससे बाइक सवार बालिका कृति गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गयी तथा उसकी मां पार्वती एवं बाइक चालक सोहन को भी चोटें आईं। दुर्घटना के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से बाइक लेकर फरार हो गया। घायलों की हालत गंभीर देखते हुए मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उन सभी का इलाज चल रहा है।