महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। मर्यादा पुरषोत्तम भगवान श्री राम की विश्व बिश्रुत पुनीत नगरी अयोध्या के पंच मुखी हनुमान मंदिर , परिक्रमा मार्ग अयोध्या के प्रांगण में पंच मुखी हनुमान मंदिर के पीठाधीश्वर श्री भानू दास जी महाराज जी के आग्रह पर गुजरात के भक्तों द्वारा सीता राम बापा अन्न छेत्र का शुभारंभ किया गया। गुजरात के भक्तप्राण,समाज सेवी, संत सेवी,गौ सेवी,अतिथि सेवी श्री धीरेश जी,श्री जनक भाई,अंकलेश्वर गुजरात से पधारे संत सेवी,गौ सेवी महामंडलेश्वर श्री गंगा दास जी बापू सहित गुजरात के अन्य भक्त भी शामिल रहे। इस अवसर पर जगद गुरु रामानंदा चार्य श्री वल्लभा शरण जी महाराज,बड़ा भक्तमाल पीठाधीश्वर श्री अवधेश दास जी महाराज,श्रीमहंत गौरी शंकर दास जी महाराज हनुमान गढ़ी,श्री महंत धर्म दास जी महाराज हनुमान गढ़ी,महामंडलेश्वर श्री राम प्रकाश दास जी महाराज,महंत श्री डॉ दिलीप दास जी महाराज,पूर्व सांसद डॉ राम विलास दास वेदांती जी ,महंत श्री गिरीश पति त्रिपाठी( मेयर,महंत कमला दास रामायणि,महंत श्री राम कृष्ण दास रामायणि,महंत श्री सीता राम दास जी महाराज,डॉ राघवेश दास वेदांती,अयोध्या के पूर्व सांसद श्री लल्लू सिंह जी, विधायक श्री वेद प्रकाश गुप्ता जी,पूर्व मेयर श्री ऋषिकेश उपाध्याय, अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज सहित अयोध्या के कई स्वनामधन्य संत,महंत एवं जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इस पुनीत अवसर पर वृहद भंडारे का आयोजन किया गया। सभी पधारे संत , महंतो, भक्तों ने अमृतमई भोजन प्रसाद ग्रहण किया। सभी संतों,महंतो को दक्षिणा भेंट,विदाई प्रदान कर सम्मानित किया गया।