नेट परीक्षा उत्तीर्ण करने पर यतींद्र पाल को बधाई*

बस्ती। राम पार्षद शास्त्री इंटर कालेज अमरौना मेहनौना के पूर्व प्रधानाचार्य राजधारी पाल के भतीजे यतींद्र बहादुर पाल पुत्र श्री ज्ञानधारी पाल ने विश्व विद्यालय अनुदान आयोग की परीक्षा नेट (राजनीति विज्ञान) उत्तीर्ण कर लिया है। उनकी इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री अनिरुद्ध त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष मारकंडेय सिंह, प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी, पूर्व मंडलीय अध्यक्ष राम पूजन सिंह, मंडलीय मंत्री अरुण मिश्रा, जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने बधाई दी है।