बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के पूरे ओरी राय गांव निवासी 65 वर्षीय एक वृद्ध की टूल्लू पंप में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। गम्भीर रूप से झुलसी अवस्था में परिजन इलाज के लिए उन्हें दुबौलिया कस्बे में एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां परीक्षण उपरांत चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार पूरे ओरी राय गांव निवासी चोखेलाल गौड़ (65) रविवार की देर शाम घर के पास लगे टूल्लू पंप को चालू कर रहे थे कि अचानक करंट की चपेट में आकर गम्भीर रूप से झूलस गये। परिजन निजी वाहन से इलाज के लिए दुबौलिया कस्बे में निजी चिकित्सक के पास ले गये। जहां पर चिकित्सक ने चौखेलाल को मृत घोषित कर दिया।