इको क्लब, बाल कैबिनेट का हुआ गठन, शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

बस्ती। शासन की मंशा के मुताबिक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार के निर्देश के क्रम में विद्यालयों के बच्चों को पर्यावरण के प्रति और जागरूक करने के लिए इको क्लब, बाल कैबिनेट का गठन पूरे जनपद में किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत पेड़ लगाना, स्वच्छता अभियान चलाया जाना, प्राकृतिक संरक्षण, बागवानी के प्रति बच्चों का रुझान बढ़ाने, एक दूसरे के लिए सहयोग करने, अधिक से अधिक सीखने के मौके उपलब्ध कराने और अपने विद्यालय के पर्यावरण को और बेहतर बनाने का प्रयास करना है, इसी क्रम में इको क्लब/ बाल कैबिनेट का गठन पूर्व माध्यमिक विद्यालय रमवापुर राजा विकास क्षेत्र दुबौलिया के परिसर में खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय आनन्द के कुशल पर्यवेक्षण में हुआ, जिसमें कुमारी ममता को प्रधानमंत्री, कुमारी रीमा सोनी को स्वास्थ्य मंत्री, कुमारी आकृति राव को स्वच्छता मंत्री, रवि कुमार को सुरक्षा एवं न्याय मंत्री, कुमारी अनुराधा सोनी को पोषण मंत्री, कुमारी बन्दना को उपस्थिति मंत्री, कुमारी निधि को शिक्षा मंत्री, प्रियांशू सिंह को कौशल विकास मंत्री, कन्हैया लाल को पर्यावरण मंत्री, रवि राजभर को खेलकूद एवं सांस्कृतिक मंत्री, कुमारी मानसी को संचार एवं संपर्क मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई, जिला स्काउट शिक्षक कुलदीप सिंह ने प्रधानमंत्री सहित सभी चुने हुए मंत्रियों को शपथ ग्रहण कराया, प्रधानाध्यपक घनश्याम पाण्डेय, सत्य प्रकाश सिंह, आभा सिंह, मंजूषा पाण्डेय, ज्ञानवेंद्र सिंह आदि की सहभागिता रही।